जानिए वंशवाद की राजनीति के दलदल में धंसता बिहार। आखिर बिहार के युवा वंशवादी राजनीति को कब तक अपना आदर्श मानते रहेंगे।

तेजस्वी यादव : आठवीं पास तेजस्वी यादव शिक्षा और रोजगार क्रान्ति की बातों के कारण खुद उपहास का पात्र बनते रहे हैं। बात यह नहीं कि वह ज्यादा नहीं पढ़ें पर उनकी बचपन की जिन्दगी ऐशो आराम से गुजरी है जहां उस वक्त बिहार के लोग रोटी रोटी के मोहताज थे। पलायन काफी मात्रा में हो रही थी।
मौजूदा गठबन्धन का सबसे बड़ा चेहरा हैं।

तेजप्रताप यादव

हसनपुर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक तेज प्रताप यादव सिर्फ 12वीं पास हैं। हालांकि नीतीश कुमार की गठबंधन सरकार में तेज प्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल चुके हैं।

चिराग पासवान

दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। इसके अलावा चिराग पासवान ने फैशन डिजाइनिंग भी किया हुआ है। राजनीति में आने से पहले चिराग बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुके हैं।

प्रिंस राज

दिवंगत नेता रामविलास पासवान के भतीजे और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज भी खूब पढ़े लिखे हैं। प्रिंस राज ने लंदन के इंटरनेशनल बिजनेस यूनिवर्सिटी ऑफ हर्टफोर्डशायर से एमएससी की पढ़ाई की है।

पुष्पम प्रिया चौधरी

जदयू नेता मनोज चौधरी की सुपुत्री भी काफी पढ़ी लिखी हैं और नेपोटिज्म का एक बड़ा चेहरा प्रदेश के युवाओं को आकर्षित कर रहा है।

लव सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा जी के सुपुत्र लव सिन्हा भी इस रेस में पीछे नहीं हैं।

भावना झा

बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र जो सीपीआई और कांग्रेस का गढ़ रहा है , ब्राह्मण बहुल क्षेत्र जो कांग्रेस और सीपीआई को ही अधिक संख्या में समर्थन करते आए हैं।
इस सीट पर भावना झा के पिता 4 बार विधायक चुने गए हैं और भावना झा को मिला दें तो 25 वर्ष एक ही परिवार ने राज किया।

बिहार के युवा इस बार फिर नेपोटिज्म के दीवाने दिख रहे हैं जो एक गम्भीर विषय है क्यों कि इनमें से कुछ इस विधान सभा चुनाव में एक बड़े चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं।

क्या सच में बदला बिहार!
एक बड़ा प्रश्नचिह्न ???

जन जन की बात
अमित कुमार के साथ।।

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.