दोस्तों जैसा की आप जान रहे है | दिल्ली में यूनियन और बिचौलिओं ने किसान सुधार कानून के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है |

यह किसान सुधार कानून किसानो के हित में है| अब किसान मंडी के अलावा प्राइवेट व्यवसायी को भी अपना माल बेच सकते है |

मंडी में बिचौलियों ने किसानो को हमेशा सताया है | उनसे कम दाम में खरीद, सारा मुनाफा खुद कमाते है | MSP सिर्फ गेहू और चावल की खरीद पर मिलती है | APMC law के अंदर किसान व्यापारी से सीधा नहीं बेच सकते है |

मोदी सरकार #MSP देने के लिए पूरी तरह तैयार है | फिर भी विवाद हो रहा है | यह किसान प्रदर्शन नहीं है | यह एक राजनीतिक प्रदर्शन है | इसका जवाब जनता के बीच जानकारी देने और झूठे प्रसार को रोकने से ही होगा|

मोदी सरकार को चाहिए कि जनता को पूरी तरह से बिल के बारे में जानकारी दी जाये | सभी मंत्री , सांसद , विधायक जनता के बीच रैली करें | सोशल मीडिया में उसका प्रचार – प्रसार किया जाये।

केंद्र सरकार के मंत्री टीवी, समाचार पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक सही मैसेज पहुचाएं| हमारा फोकस हरियाणा, पंजाब, और उत्तर प्रदेश में होना चाहिए। चुप्पी साधने से बात और ही बिगड़ती जा रही है |

कानून में बदलाव जनता के सुझाव पर हो, ना की बिचौलियों की भाषा बोलने वाले दलालो या यूनियन संगठनो के सुझावों पर हो |

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.