कोरोना के डर से जब सारी दुनिया एक अनजाने भय से आशंकित थी, मानव सभ्यता एक भयंकर मृत्यु संघर्ष से लड़ रही थी, खुलकर सांस लेना भी चुनौती बन गया था उस समय भारत के वैज्ञानिक गहन अंधकार में प्रकाश किरण की भांति उजाला करने का महान प्रयास कर रहे थे और इसी महान प्रयास को चित्रांकित करने का शानदार प्रयास किया है विवेक अग्निहोत्री जी ने। ICMR और NVI की वैज्ञानिक और डॉक्टर टीम ने अपने अभूतपूर्व समर्पण और त्याग से वो कार्य सम्भव कर दिखाया जो उस समय किसी ने कल्पना तक भी नही की थी। आजादी के 70 वर्षों बाद भारत ने अपनी पहली स्वदेशी वैक्सीन बना ली थी और ना केवल बना ली बल्कि विश्व के 101 देशों को निःशुल्क उपलब्ध भी करवाया। भारत ने उस कठिन समय में वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को चरितार्थ कर दिखाया। कोरोना के समय जो संस्थाएं या व्यक्ति भारत की काबिलियत पर प्रश्न उठा रहे थे उन्हें एक बार इन आंकड़ों को जरूर पढ़ना चाहिए :-

 

1. कोरोना वायरस का सफल तरीके से आइसोलेशन करने वाला विश्व का 5वां देश था भारत।

2. मात्र 07 महीनों में तेज गति से कोवैक्सीन का निर्माण।

3. 250 करोड़ सफलतापूर्वक वैक्सीन लगाने वाला भारत दुनिया का प्रथम देश बना जो कि अमेरिका से 3 गुना, जापान से 7 गुना, जर्मनी से 11 गुना और फ्रांस से 14 गुना अधिक संख्या में थी।

4. एक ही दिन में 2.5 करोड़ वैक्सीन लगाने का विश्व रिकॉर्ड।

5. मार्च 2020 में मात्र 01 कोविड टेस्टिंग लैब से वर्ष के अंत तक 3390 कोविड टेस्टिंग लैब्स की स्थापना।

6. मार्च 2020 में 500 ऑक्सीजन प्लांट से मात्र 112 दिनों में 2500 ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना।

7. एक भी PPE KIT और मास्क नही बनाने वाला भारत आज विश्व में PPE KIT और मास्क का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश बन चुका है।

8. वैक्सीन मैत्री योजना के तहत 101 देशों को 24 करोड़ मेड इन इंडिया वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध करवाना।

 

तो देखा आपने भारत के महान वैज्ञानिकों की उपलब्धि। लेकिन क्या ये उपलब्धियां प्राप्त करना आसान था। बिल्कुल नही, क्योंकि उस समय जब देश एक भयानक जैविक युद्ध लड़ रहा था, हमारे वैज्ञानिक और डॉक्टर युद्ध मोर्चे पर सैनिकों की भांति डटे थे उस समय भी देश में जयचंदो की कमी नही थी जो विदेशी टूलकिट के माध्यम से Fake खबरें और नैरेटिव बनाकर वैज्ञानिकों की अथक मेहनत का मजाक उड़ा रहे थे, आम जनता के मन में वैक्सीन को लेकर अनावश्यक भय उत्पन्न कर रहे थे। लेकिन कहते है ना कि अंत में सत्य की ही विजय होती है। सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी चैनल और अखबार वालों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वो अपनी वेबसाइट से वैक्सीन से सम्बन्धित Fake आर्टिकल तुरंत हटा दे और भविष्य में ऐसा कोई Fake आर्टिकल प्रकाशित किया जाता है तो उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।

 

भारत की जनता के पास आज कुशल नेतृत्व है और उसी की बदौलत आज भारत हर क्षेत्र में महान उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। चाहे वो चिकित्सा क्षेत्र में पहली स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण हो, अंतरिक्ष क्षेत्र में चंद्रयान 3 जैसी बड़ी छलांग हो, खेल क्षेत्र में पहली बार एशियन गेम्स में 100+ मेडल प्राप्त करना हो, वित्त क्षेत्र में दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में शामिल होना हो, रुपे कार्ड को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाना हो या राजनीति क्षेत्र में पहली बार G-20 का सफलतापूर्वक आयोजन करवाना हो…आज हर एक क्षेत्र में भारत स्वर्णिम अध्याय लिखता जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले कई वर्षों तक भारत को इसी प्रकार का कुशल नेतृत्व मिलता रहे और भारत ऐसे ही बड़ी सफलताओं को प्राप्त करता रहे।

 

जय हिंद

वन्देमातरम

🇮🇳🇮🇳

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.