मध्यप्रदेश भाजपा में एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। विदिशा जिले से चार बार भाजपा के विधायक रहे ठाकुर मोहर सिंह दांगी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। पहले सांसद नंदकुमार सिंह चौहान फिर भाजपा नेता मोहर सिंह के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

दुखी हैं शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। चौहान ने कहा है कि मन व्यथित है। दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। भाजपा के हमारे साथी, चार बार के विधायक रहे, विदिशा के लोकप्रिय जननेता ठाकुर मोहर सिंह दांगी हमें छोड़कर चले गए। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों व चाहने वालों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति दें। चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी ने विदिशा के विकास और जनता के कल्याण के लिए अनेक उत्कृष्ट कार्य और प्रयास किए। उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा में व्यतीत हुआ। वे समाज, प्रदेश और राष्ट्र की उन्नति के लिए किये अपने कार्यों के लिए सदैव याद किये जायेंगे। चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि!

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.