उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में 3 अप्रैल, 2022 (रविवार) को मुर्तज़ा अब्बासी ने धारदार हथियार ले कर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान उसने रोके जाने पर ‘अल्लाह हु अकबर’ के नारों के साथ PAC के 2 जवानों को घायल कर दिया। मुर्तजा ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने का भी प्रयास किया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

हमलावर गोरखपुर के ही सिविल लाइंस का रहने वाला है। उसने यह हमला शाम के लगभग 7 बजे किया। इस दौरान मंदिर के साइकिल स्टैंड के पास पुलिस पिकेट को निशाना बनाया। हमले के लिए धारदार हथियार प्रयोग में लाया गया। हमलावर को अनुराग नाम के बहादुर सिपाही ने पकड़ा है। हमलावर मजहबी नारे लगा रहा था। इस कारण से इसके टेरर एंगल की भी जाँच करवाई जा रही है। इस जाँच में ATS भी शामिल है। हमलावर के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, एयर टिकट के अलावा भी कुछ चीजें पुलिस को मिली हैं जिसकी जानकारी हम अभी नहीं दे सकते हैं। मुर्तजा काफी पढ़ा लिखा है। उसने साल 2015 में मुंबई IIT से ग्रेजुएशन किया है। इस पूरे प्रकरण की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.