झारखंड के लोहरदगा जिले की एक नाबालिग लड़की लव जिहाद का शिकार हुई है। दूसरे समुदाय के युवक ने अपना धर्म छुपा कर लड़की से दोस्ती की। प्यार का ढोंग रचाया। उसका यौन शोषण किया और जब उसकी पोल खुली तो उसने लड़की को कुएं में धकेल कर जान से मारने की कोशिश की। लड़की किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची. परिवार वालों को सारी बात बताई। समाज के लोग भी इसकी मदद को आगे आए। अब आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

लोहरदगा जिले की 17 वर्षीया श्वेता कुमारी (बदला हुआ नाम) के पास 6 महीने पहले एक अनजान युवक का कॉल आया। उसने इसे अपना नाम साजन उरांव बताया। मीठी मीठी बातों के जाल में उसे फंसाया। दोस्ती की बात कह कर अक्सर फोन करने लगा। लड़की भी उसके झांसे में आ गई। प्यार का वास्ता देकर उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच लड़की को उसका असली नाम पता चल गया। कि उसके आशिक का असली नाम साजन उरांव नहीं बल्कि रब्बानी अंसारी है। तब लड़की ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी लड़के ने उसके साथ अंतरंग वीडियो भी बना लिया था। जिसे उसने वायरल कर दिया। लड़की को रास्ते से हटाने के लिए उसने उसे कुएं में धकेल दिया। उसने उसे ऊपर से पत्थर भी मारे। यह श्वेता की खुशकिस्मती थी कि उसकी जान बच गई।
लोहरदगा के डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि लोहरदगा महिला थाना कांड संख्या 26/ 2022 में भादवि की धारा
376, 427, 379, 417, 307 और सिक्स पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
इधर इस घटना से हिंदू सनातन संगठनों में काफी आक्रोश है। धर्म और नाम छुपा कर समाज की लड़कियों को झांसे में लेने और उनका यौन शोषण करने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश अपने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.