कट्टरता के खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट होकर जिस तरह से आवाज़ उठा रही है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये कट्टरपंथ और आक्रामकता से मुक्त नई दुनिया की दिशा में उठ रहे चंद कदम हैं। फ्रांस, स्विट्जरलैंड के बाद धार्मिक कट्टरपंथ से जूझ रहा श्रीलंका अब बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। महिंदा राजपक्षे सरकार के एक मंत्री ने ऐलान किया है कि श्रीलंका जल्द ही बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा कम से कम 1 हजार इस्लामी स्कूलों को भी बंद किया जाएगा। श्रीलंका के अलावा भी दुनिया के कई सारे देश बुर्के पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही स्विट्जरलैंड ने भी जनमत संग्रह कर बुर्के के पहनने पर प्रतिबंध लगाया था।

श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सरथ वेरासेकेरा ने कहा कि उन्होंने कैबिनेट की मंजूरी के लिए एक बिल पर साइन किया है। इस बिल में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध की मांग की गई है। अगर यह बिल कैबिनेट से पारित हो जाता है तो श्रीलंका की संसद इस पर कानून बना सकती है।

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.