भगवान श्रीराम की पावन धरती अयोध्या में बुधवार को भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों का आगमन होना है।
सभी रामलला का दर्शन करने के साथ ही अगले वर्ष की शुरुआत में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भगवा परचम लहराने करने का आशीर्वाद भी लेंगे। पहली बार इतने प्रदेशों से आ रहे मुख्यमंत्रियों के आवभगत की तैयारियों में अयोध्या का प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर जुटा गया है।

लोकार्पण के अगले दिन यानि कि कल 14 दिसंबर को वाराणसी आए सभी मुख्यमंत्री बनारस रेल कारखाना के सभागार में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने केंद्र सरकार की योजनाओं के अपने अपने राज्य में अमल और भविष्य की योजनाओं पर अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। बैठक के अगले दिन 15 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्री अयोध्या के भ्रमण पर रहेंगे। इनके आगमन की जिलाधिकारी नितीश कुमार के आवास पर समीक्षा की गई व इसमें आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए।


बनारस में आने वाले सभी भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। उनके साथ उनकी पत्नियां भी मौजूद रहेंगी। खबर यह भी है भाजपा शासित सभी राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी अयोध्या पहुंच सकते है।
जिन राज्यों के आएंगे मुख्यमंत्रियों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है वह निम्न हैं।??
1-हिमाचल प्रदेश
2-उत्तराखंड
3-अरुणाचल प्रदेश
4-मध्यप्रदेश
5-बिहार
6-असम
7-नागालैंड
8-मणिपुर
9-त्रिपुरा
10- गुजरात
11-हरियाणा
12- गोवा
अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अयोध्या आना है। वे बुधवार को रामलला का दर्शन करेंगे और मंदिर निर्माण के कार्य व अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे। कई मुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम आ भी चुका है। यह अयोध्या के लिए सौभाग्य की बात है कि इतने सारे प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या में पहुंच रहे हैं।

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.