शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के बाद जिस तरीके से रांची में पत्थरबाज लड़कों ने उपद्रव किया उसके दृश्य पूरे देश ने देखे, रांची में जिस हिसाब से सड़कों पर उपद्रवियों का हुजूम उतरा हुआ था वह दृश्य अपने आप में डराने वाला था। पत्थरबाजों के उपद्रव में कई पुलिसवाले घायल हुए , वाहनों को फूंक दिया गया और सड़कों को बंद कर दिया गया मगर शुक्र मनाइए कि रांची के पास में एक ऐसा पुलिस अफसर था जिसने रांची को और ज्यादा तबाह होने से बचा लिया।

 रांची के अंशुमन कुमार ने दिलेरी दिखाते हुए पूरे दमखम के साथ पुलिस फोर्स को उपद्रवियों के सामने मैदान में उतार दिया, यह रांची के एसपी कुमार ही थे जिनके भरोसे के दम पर उपद्रवियों के चंगुल में फंसे हुए जवानों को छुड़ाने के लिए पुलिस ने गोली चलाई और आखिरकार रांची की सड़कों पर चल रहा उत्पात शांत हो सका।
रांची की जेल से भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें पुलिस वाले इन उपद्रवी लड़कों की ढंग से कुटाई करते हुए दिख रहे हैं। बस इसी के बाद से रांची के एसपी सिटी अंशुमन कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पत्थरबाज गैंग की आवाज बुलंद हो रही है।
https://twitter.com/IrfanAnsariMLA/status/1535306545332092928?t=bUy4UoYknrS9wDFIU3IrBg&s=19
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी एसपी सिटी अंशुमन कुमार का विरोध कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले अंशुमन कुमार की जहां पर पोस्टिंग थी उस जगह पर इरफान अंसारी के काफी सारे धंधों को अंशुमन कुमार ने कानून की चोट से बंद करवाया था।

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.