कोरोना-19 महामारी और श्री राम जी का पावन नाम

कोरोना-19 महामारी और श्री राम जी का पावन नाम

रामनवमी-2021

कोरोना-19 महामारी और श्री राम जी का पावन नाम

रामनवमी-2021

कोरोना महामारी का प्रकोप एवं रामनवमी का पावन पर्व। 

श्री राम, भवसागर से पार कराने वाला अमर नाम है। तो आइए, इस नाम को लेेकर इस महामारी से पृथ्वी को बचाने की गुहार इस रामनवमी के पावन पर्व पर भगवान श्री राम से लगाते हैं।

कोरोना-19 महामारी और श्री राम जी का पावन नाम

रामनवमी-2021

राजा हो या रंक कहीं का,

सबको मत बिसराओ राम।

कलियुग है तो कलियुग में भी,

हो जाये तो आओ राम।

जो दरबारी चाटुकार हैं,

उनको अब भरमाओं राम।

इतना बढ़ता त्राहिमाम है,

इस से हमें बचाओ राम।

इतनी चीखें इतने दुख हैं,

शमशानों तक में हे राम।

अंतिम शैया पर हो तो भी,

मुख से निकले जै श्री राम।

इंसानी दहलीजों पर क्यों,

छाया मातम है श्री राम।

दारुण क्रंदन से है दहली,

धरती-अम्बर भी हे राम।

कुछ तो सुनों पुकार जनों की,

मन में मत हर्षाओं राम।

हाहाकार मचा धरती पर,

आ जाओ अब राजा राम।

एक माहमारी ने रावण,

बनकर आंख दिखाई है।

सारी दुनियाँ पर संकट है,

विपदाओं की तरुणाई है।

कुछ तो युक्ति विचार करो,

कुछ तो कृपा करो हे राम।

मन होता विचलित है अब तो,

कुछ तो भला करो हे राम।

धरती के हर एक जर्रे से,

एक ही अर्जी है हे राम।

हुआ हमेशा वही धरा पर,

जो चाहे जब राजा राम।

मानव के जीवन में आये,

विपदाओं के मेले राम।

सुनों पुकार हृदय की विह्वल,

आ जाओ अब मेरे राम।

राजा हो या रंक कहीं का,

सबको मत बिसराओ राम।

कलियुग है तो कलियुग में भी,

हो जाये तो आओ राम।

                         सचिन ‘निडर’

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.