उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ रेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने का मामला उजागर हुआ है। रेप के बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया और बाद में उसकी वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दी गई।

पीड़िता ने बताया कि वह पैन कार्ड बनवाने जनसेवा केंद्र पर गई थी। वहीं उसे अहमद मिला। बहुत कहने के बावजूद कई दिनों तक अहमद ने उसका पैन कार्ड नहीं बनवाया। फिर एक दिन सहारनपुर चलने की बात कहने लगा।

अहमद एक दिन उसे सहारनपुर के किसी होटल ले गया। जहाँ उसने उसको (पीड़िता को) नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। उसके बाद से अहमद उसे ब्लैकमेल करने लगा। फरवरी में उसकी शादी होने के बाद भी अहमद अपनी आदत से बाज नहीं आया और प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा, उससे(पीड़ीता) 50 हजार रुपए की माँग करने लगा।

महिला ने परेशान होकर घर से 50 हजार रुपए चोरी किए और अहमद के पास लेकर गई। वहाँ अहमद के रिश्तेदार शबाना, रफीक, असरफ, युनुस, युसुफ और उसके अन्य दोस्तों ने मिलकर उसे बंधक बना लिया। उसे एक मस्जिद ले गए, जहाँ धर्मपरिवर्तन करवाने के बाद कागजों पर उससे साइन करवाए गए।

घटना के कई दिन बाद तक उसे बंधक बनाकर एक गाँव में रखा गया। इस बीच पीड़िता के परिजन उसकी तलाश करते रहे। 16 मार्च को ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद महिला आरोपितों के चंगुल से छूटी। इसके बाद सोमवार को उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

https://twitter.com/TheAshwiniRaj_/status/1374957242147958791?s=19

DISCLAIMER: The author is solely responsible for the views expressed in this article. The author carries the responsibility for citing and/or licensing of images utilized within the text.